IMRAN PATEL
Thursday, August 31, 2023
हज़रत हुज़ैफा से बयान है कि: "उन्होंने नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को रूकू में 'सुब्हान रब्बियल-अज़ीम' तीन बार और सज्दे में 'सुब्हान रब्बियल अअला' तीन बार कहते सुना।"
Wednesday, August 30, 2023
रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: "जब तुम में से कोई व्यक्ती सज्दा करे तो संयम/एतदाल के साथ करे, और अपने दोनों बाज़ुओं को कुत्ते की तरह ना बिछ़ाए।"
Tuesday, August 29, 2023
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जब रुकू से अपना सिर उठाते तो उस समय तक सज्दा नहीं करते, जब तक सीधे खड़े ना हो जाते, और जब सज्दा कर के अपना सर उठाते तो उस समय तक दूसरा सज्दा नहीं करते, जब तक सीधे बैठ ना जाते, और बैठने में अपना बायाँ (left) पैर बिछ़ा देते।"
Monday, August 28, 2023
नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जब फज्र की नमाज़ में सलाम फेरते तो ये दुआ पढ़ते: 'अल्लाहुम्मा इन्नी असअलुका इलमन-नाफिआ, व रिज़्कन-तय्यिबा, व अमलम-मुतक़ब्बला' (एै अल्लाह! मै आप से लाभ देने वाले ज्ञान, पाक रोज़ी और क़ुबूल होने वाले काम (की तौफीक़) मांगता हूँ।)"
Sunday, August 27, 2023
नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हमें सिखाते कि हम रुकू और सज्दे में इमाम से पहले ना जाएँ, और (फरमाते:) 'जब इमाम अल्लाहु अकबर कहे तो तुम भी अल्लाहु अकबर कहो, और जब सज्दा करे तो तुम भी सज्दा करो।"
Saturday, August 26, 2023
रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: "जब फर्ज़ नमाज़ की इक़ामत/तकबीर कह दी जाए तो फर्ज़ नमाज़ के सिवा कोई दूसरी नमाज़ नहीं पढ़नी चाहिए।"
Friday, August 25, 2023
रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: जिन की मृत्यु क़रीब हो, तुम उन को लाइलाह इल्लल्लाह पढ़ने के लिए ध्यान दिलाओ।"
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: "रहमान की ईबादत करो, (लोगों को) खाना खिलाओ, और सलाम को आम करो, जन्नत में सलामती से प्रवेश करोगे।"
Corona virus से हीफाजत की दुआ
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: "रहमान की ईबादत करो, (लोगों को) खाना खिलाओ, और सलाम को आम करो, जन्नत में सलामती से प्रवेश करोगे।"
फिर सुपरपावर कोन?